कांडी : प्रखंड अंतर्गत सरकोनी पंचायत मुखिया मीना देवी ने पंचायत में प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों से की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुखिया ने पंचायत सेवक, पंचायत स्वंय सेवक सहित आवास दिलाने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे लोग अवैध वसूली का धंधा जल्द बंद करें नहीं तो उनके खिलाफ कांडी थाने में लिखित एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। मीना देवी ने कहा कि यह गोरखधंधा पूरे प्रखंड स्तर पर चल रहा है।जिसे हर हाल में रोकना होगा। जो गरीब हैं तथा जिनका नाम एसीसी सूची में नाम शामिल है उसे हर हाल में आवास मिलेगा। किसी के द्वारा यदि डरा कर या झांसा देकर आवास के नाम पर पैसे की मांग की जा रही हो तो किसी भी हाल में पैसा नहीं दें।
इधर मुखिया प्रतिनिधि अरुण सिंह ने कांडी बीडीओ से आग्रह किया है कि वैसे पंचायत सेवक व पंचायत स्वंय सेवक जिनके द्वारा आवास में अवैध वसूली की जा रही है उनपर सीधा कारवाई करें।
श्री सिंह ने सभी मुखिया से भी अपने-अपने पंचायत में लाभुकों को जागरूक करने का आग्रह किया है।