whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

लोस चुनाव जीतने का राजद ने नहीं किया कोई भी प्रयास, झामुमो पर ही आश्रित रहा : झामुमो

location_on गढ़वा access_time 17-Jun-24, 09:43 AM visibility 695
Share



लोस चुनाव जीतने का राजद ने नहीं किया कोई भी प्रयास, झामुमो पर ही आश्रित रहा : झामुमो
बैठक करते झामुमो नेता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



झामुमो ने की लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक गढ़वा : शहर के चिनियां रोड स्थित होटल पद्मावती में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटी गढ़वा के तत्वावधान में लोकसभा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष तनवीर आलम के अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में लोकसभा चुनाव में राजद की स्थिति एवं भूमिका पर चर्चा की गई। इस बैठक में झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चुनाव के प्रति राजद को पूरी तरह से उदासीन बताया। जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि राजद का कमजोर संगठन होने के बाद भी पलामू लोकसभा से काफी कमजोर प्रत्याशी दिया था। साथ ही चुनाव जीतने के लिए राजद की ओर से कोई भी प्रयास नहीं किया गया। पार्टी की ओर से चुनाव में प्रचार-प्रसार पर्चा का वितरण का भी कार्य नहीं किया गया।
Advertisement
जिससे आम मतदाताओं को चुनाव चिन्ह पहचाननें में भी दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि झामुमो गढ़वा जिला में सबसे मजबूत पार्टी है। सभी पदाधिकारियों के पास खुदका वाहन भी है, लेकिन एक वाहन को भी चुनाव में परमिशन नहीं दिलाया गया। झामुमो के नेता व कार्यकर्ता अपनी पहुंच एवं प्रभाव से चुनाव कार्य में अपने-अपने वाहन से लगे रहे। यहां तक कि राजद ने जिला मुख्यालय में भी पार्टी का चुनाव कार्यालय भी नहीं खोला था। चुनाव में राजद पूरी तरह से झामुमो पर आश्रित रहा। जिले के चिनियां में कल्पना मुर्मू सोरेन भवनाथपुर एवं रंका में तेजस्वी यादव के आयोजित कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ी थी। इन कार्यक्रमों को झामुमो ने ही सफल बनाया था। झामुमो के प्रयास से ही राजद प्रत्याशी को गढ़वा विधानसभा में 92415 एवं भवनाथपुर विधानसभा 98965 मत मिला।
Advertisement
मतदान के दिन बूथ निरीक्षण के कार्य में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पूर्व विधायक अनंत प्रतापदेव, ताहिर अंसारी, संजय सिंह छोटू पर आदर्श आचार संहिता की प्राथमिकी दर्ज हुई। जबकि राजद के किसी भी नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैठक के अंत में दुमका के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, सचिव मनोज ठाकुर, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, ताहिर अंसारी, नितेश सिंह, शरीफ अंसारी, शंभू चन्द्रवंशी, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, रेखा चौबे, दीपमाला, अराधना सिंह, धर्मराज पासवान, संजय सिंह छोटू, करीब अंसारी, आलमगीर आलम, अहमद अली, फुजैल अहमद, अर्जुन मिंज, आशीष गुप्ता, दशरथ प्रसाद, अरविन्द यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, आलम खान, विकास सिंह कुशवाहा, मुक्तेश्वर पाण्डेय, लल्लू राम, अमर पाण्डेय, अमर राम, धीरेन्द्र यादव, नन्दगोपाल यादव, राजेश मेहता, मुन्ना ठाकुर, मनोज यादव, कामेश्वर सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play