मेराल : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पतंजलि योग समिति द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित किस्मती कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर में सात दिवसीय योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया है। योग शिविर के दूसरे दिन रविवार को उपस्थित लोगों को प्रोटोकॉल का योगाभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के संरक्षक डॉ अनिल साह ने लोगों को नि:शुल्क योग शिविर में प्रतिदिन भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सभी लोगों को अपने दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। प्रखंड प्रभारी बलराम शर्मा ने बताया कि योगाभ्यास शिविर 20 जून तक प्रातः 5ः30 से 6ः30 बजे तक चलेगा। इसके बाद 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में दुनिया के करोड़ लोगों के साथ मेराल में सामूहिक रूप से योग प्राणायाम किया जाएगा।
Advertisement
शनिवार को योग शिविर का शुभारंभ डॉ अनिल साह, प्रीति लता, शांति देवी, बलराम शर्मा, सीएचओ अवधेश शर्मा, योग शिक्षक बिजेश्वर प्रजापति, एसबी एकेडमी के निदेशक मदन यादव आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मौके पर सुशील शर्मा, दिलीप शर्मा, सूर्य योगेंद्र, देवेंद्र शर्मा, रमाकांत प्रसाद, अमन कुमार, आदित्य जायसवाल, वैष्णवी जायसवाल, रुद्र प्रताप सहित कई अन्य उपस्थित थे।