श्री बंशीधर नगर : राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर उसका कलां (चौबेडीह) गांव के समीप मोटरसाइकिल और हाईवा की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया जहां स्थिति की गंभीरता देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।
घायलों में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सीधी गांव निवासी मजमुदीन अंसारी, विष्णु देव विश्वकर्मा और रमना थाना क्षेत्र के सिरियाटोंगर गांव निवासी जियाउल हक अंसारी का नाम शामिल है।
घायलों के परिजनों ने बताया कि यह लोग नगर उंटारी घरेलू काम से आए थे, इसके बाद नगर उंटारी से अपने घर को जा रहे थे। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश साइड से आ रही हाईवा ने टक्कर मार दिया।
जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी पंकज तिवारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और हाईवा संचालक के विरूद्ध कार्रवाई करने की बात कही।