खरौंधी : कृषि पदाधिकारी गढ़वा के द्वारा खरौंधी बाजार में यूरिया खाद के कालाबाजारी को लेकर औचक छापेमारी किया गया। जिसमें किसी भी दुकानदार के पास यूरिया खाद नहीं पाया गया। साथ ही साथ कृषि पदाधिकारी ने लाइसेंस चेक किया।
उन्होंने बताया कि प्रखंड के अंतर्गत सितंबर 2020 माह में कितना खाद मिला है सभी का जांच करते हुए एक किसान को आधार कार्ड के जरिए यूरिया खाद किस दर पर और कितना देना है सभी का रेट तालिका बाहर लगाएं।
वहीं बताते चलें कि कृष्णा खाद भंडार के मालिक के द्वारा बताया गया कि हम लोग का दुकान का लाइसेंस है, उसके बाद भी कुछ नेताओं के द्वारा हम लोग को जान बूझकर हमेशा परेशान किया जाता है उनका कहना है कि हम लोग अगर उनके मर्जी के अनुसार समान नहीं दिया तो हम लोग को परेशान करते हैं।
वही खरौंधी बाजार में खाद लेने पहुंचे किसानों ने कृषि पदाधिकारी से खाद को लेकर मांग किया तो उन्होंने बताया कि खाद का व्यवस्था जल्द कर दिया जाएगा।