रमना : रमना थाना क्षेत्र के बहियार खूर्द गांव निवासी प्रयाग राम के दो बैल की मौत मंगलवार की शाम हुए वज्रपात से हो गई। इस संबंध में प्रयाग राम की पत्नी मीना देवी ने रमना थाना को आवेदन देकर सन्हा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग किया है। थाना को दिये गये आवेदन में मीना देवी ने कहा है कि मंगलवार की शाम घर के पास बंधे उनके दो बैल की मौत वज्रपात से हो गई। जिसके कारण उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्हीं दोनों बैल से वह खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करती थी। वह गरीब परिवार से हैं। जिसके कारण दोनों बैल के मौत से खेती करने में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।