मेराल :मेराल थाना क्षेत्र के कोविड-19 सेंटर में बुधवार को एसडीओ गढ़वा मोहम्मद जियाउल अंसारी ने सिविल सर्जन डॉक्टर एनके रजक के साथ मेराल कोविड-19 सेंटर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे तथा कोरोना के संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच का कार्य चल रहा था। कुल 44 व्यक्तियों का सैंपल लिया गया तथा सभी का काउंसलिंग कराया गया कोविड-19 सेंटर के निरीक्षण के दौरान व्यवस्था में सुधार पाई गई एवं भोजन खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता संतोषजनक रहा। उक्त कोविड-19 सेंटर में बिजली की व्यवस्था कमी पाई गई जिसे गढ़वा एसडीओ जियाउल अंसारी ने अविलंब दुरुस्त करने की बात कही तथा कोविड-19 सेंटर के केयरटेकर को सभी व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।