बड़गड़ (गढ़वा) : बड़गड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित चेकपोस्ट के पास बुधवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह कांग्रेसी नेता केएन त्रिपाठी के भाई गोपाल त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित कर जन समस्याओं को सुना व उसे सुचीबद्ध करते हुये उसे दूर करने का आश्वासन दिया।
बैठक में बड़गड़ सहित अन्य पंचायतों के लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने सरयु एक्शन प्लान के तहत बने आवास सहित शौचालय निर्माण का भुगतान नहीं होने का मुद्दा उठाया। साथ ही विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन आदि के लिए सर्वेक्षण कर सुची बनाने की बात कही गई। कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही मिट्टी मोरम पथ के लिए कई योजनाओं को सुचीबद्ध कराया। गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि गढ़वा उपायुक्त से मिलकर समस्याओं को एक माह के अंदर दूर करने का प्रयास किया जायेगा।
इस मौके पर मुखिया बालदेव टोप्पो, राधेश्याम जायसवाल, जितेंद्र चंद्रवंशी, नेजाम अंसारी, ऐनुल हक, शौकत अंसारी, बुद्धलाल केरकेट्टा, संदीप मिंज, अर्जुन मिंज आदि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।