सगमा : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय सगमा में प्रधानाध्यापक का प्रभार पिछले 6 माह से खाली पड़ा हुआ है। जिसके कारण विद्यालय में नामांकन कार्य शिक्षकों का मानदेय का भुगतान आदि कार्य लंबित पडा हुआ है।
जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र कुमार साहू प्रभारी मध्य विद्यालय सगमा द्वारा पिछले छः माह पूर्व जिला शिक्षा अधीक्षक को आवेदन देकर विधालय में वरीय शिक्षक को पदस्थापित करने के लिए आवेदन दिया गया था जो आवेदन के आलोक में जिला शिक्षा अधिकक्षक द्वारा वरीय शिक्षक श्याम कुमार पाल को प्रधानाध्यापक पद के लिए पत्र निर्गत भी कर दिया गया। लेकिन पत्र निर्गत करने के छः माह बाद भी प्रधानाध्यापक का प्रभार खाली पडा हुआ है जिसके कारण विद्यालय में छात्र छात्राओं का नामांकन, सहयोगी शिक्षकों का मानदेय का भुगतान आदि कार्य लंबित पडा हुआ है।
इधर विधालय के शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालय में प्रधानाध्यापक का प्रभार ग्रहण कराते हुए दोषी शिक्षकों के उपर कानुनी करवाई करने की मांग किया है।
मांग करने वाले में शिक्षक लल्लू यादव, अमोल यादव, बाबू लाल यादव, सुनील कुमा,र अभीमोचन यादव आदि शिक्षकों का नाम शामिल है।