गढ़वा: फेसबुक पर हर दस पोस्ट के बाद lamour...livechat और इनसे मिलती जुलती कई ऍप्स की ऐड और लिंक आते हैं, जिसमें खुलेआम आपको आमंत्रित किया जाता है कि इनके माध्यम से लड़कियों / महिलाओं के साथ अश्लील चैट करो।
वैसे तो फेसबुक पर लेखको के लिए पाबंदियां हैं कि आप अश्लील भाषा चित्र वीडियो वगैरह पोस्ट नहीं कर सकते और ये बिल्कुल सही भी है। मगर खुद फेसबुक इस तरह के ऑनलाइन व्याभिचार को प्रोमोट करता है।
इंटरनेट ने जहाँ दुनिया को सीमित कर दिया है, नाॅलेज को सुलभ कर दिया है, मगर चारित्रिक पतन की राह भी आसान कर दी है। एक जमाने में जो थोडा बहुत अश्लील साहित्य पटरी की बुक स्टाल पर चोरी छुपे बेची खरीदी और घर में छिपकर पढ़ी जाती थी। उससे कई लाख गुणा अधिक अश्लील साहित्य और पोर्न चौबीस घंटे इंटरनेट पर उपलब्ध है।