भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड के अंतर्गत डीलर को बीते एक सप्ताह से पास मशीन में नेटवर्क नहीं मिलने के कारण अनाज वितरण में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि लाभुक सुबह से शाम तक अनाज लेने के लिए डीलर के दुकान पर बैठे रह रहे हैं। नेटवर्क की हालत ये है कि दिन भर में 60 से 70 लाभुक के उपस्थिति में मात्र किसी प्रकार 15 से 20 लोंगो को ही पास मशीन से अनाज मिल पा रहा है। बाकी लोग निराश होकर अपने घर चले जा रहे हैं। और फिर दूसरे दिन भी यही समस्या से जूझ रहे हैं।
डीलरों ने बताया कि नेटवर्क समस्या काफी है। बीते छह माह से कोरोना काल मे सरकार के आदेश पर मैन्युअली अनाज वितरण किया जा रहा था। सितम्बर माह से सरकार के आदेश पर पास मशीन से अनाज वितरण किया जा रहा है जिसके कारण डीलरों के साथ साथ लाभुकों को भी काफी समय जाया हो रहा है।
वहीं डीलर के यहां ज्यादातर महिला व पुरुषों के साथ बच्चे भी पहुंच रहे हैं। पर इस भीड़ में किसी ने भी मास्क नहीं लगाया है जिससे कोरोना संक्रमण औऱ फैलने की आशंका बढ़ सकती है।