मेराल :भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के द्वारा निशुल्क होम्योपैथी दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मेराल प्रखंड के तीन पंचायत के सैकड़ों लोगों के बीच मंगलवार को हासनदाग गांव के ज्ञान गंगा मेमोरियल एकेडमी स्कूल परिसर में कैंप लगाकर निशुल्क आर्सेनिक एल्बम 30 दवा का वितरण किया गया।
पूर्व विधायक ने कहा कि होम्योपैथी दवा आर्सेनिक एल्बम 30 का अनुमोदन भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा किया गया है। इस दवा के सेवन से शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है, जिससे लोगों को कोरोना संक्रमण के खतरे से बचने में सहायक होगा। इस कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि चंद्रवंशी, कृष्णा कुशवाहा, पूर्व मुखिया रामप्रवेश चंद्रवंशी, सुमेर ठाकुर, पूर्व बीडीसी सुदर्शन विश्वकर्मा, राजेंद्र चौधरी, द्वारिका चौबे, ,शंभू चौधरी, नवल राम, ज्ञान गंगा मेमोरियल एकेडमी के निदेशक हरेंद्र चौधरी, वार्ड सदस्य संतोष चौधरी, कोमल चौधरी, बिहारी चौधरी, राजबली चौधरी, द्वारिका चौधरी, सूर्य देव चौबे समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।