whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269179
Loading...


नागरिक सुविधाओं के लिये खरीदी गई मशीन का नागरिकों नहीं मिल रहा लाभ

location_on बंशीधर नगर access_time 26-May-24, 08:35 PM visibility 687
Share



नागरिक सुविधाओं के लिये खरीदी गई मशीन का नागरिकों नहीं मिल रहा लाभ
ब्लॉक कैंपस में खड़ा वाहन


बंशीधर नगर check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : नपं में नागरिक सुविधाओं के लिये क्रय की गई महंगी मशीनों का लाभ नागरिकों को नहीं मिल रहा है। सारी मशीनें खड़ी खड़ी कबाड़ हो रही हैं। मशीनों का उपयोग नहीं होने से उनकी खरीद पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकार बताते हैं कि महंगे मशीनों का खरीद नागरिक सुविधाओं की आड़ में कमीशन वसूलने के लिये की गई है। नपं की ओर से शहर में लाईट लगाना हो, जलमीनार लगाना हो, वाहन या फिर मशीन की खरीददारी हो सबमें जबर्दस्त कमीशन खोरी हुई है। कमीशनखोरी के आगे शहरवासियों की सुविधाओं का तनिक भी ख्याल नहीं रखा गया। कमीशनखोरी का आलम यह है कि नपं की ओर से लाखों रुपये की लागत से खरीदा गया सैफ्टिक टैंक वाहन लावारिस की तरह ब्लॉक कैंपस में फेंका गया है।
उक्त वाहन धूप, पानी और धूल फांककर खड़ा खड़ा कबाड़ा में तब्दील हो गया है। जबकि उक्त वाहन का एक दिन भी उपयोग नहीं किया गया है। बताते चले कि नगर पंचायत की ओर से शहरवासियों की सुविधा के लिये एवं शौचालय टंकी की सफाई के लिये पांच वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से दो सैफ्टिक टैंक वाहनों को खरीदा गया था। किंतु वाहनों के संचालन के लिये चालकों की नियुक्ति नहीं की गई। नतीजा शहरवासियों को उसका लाभ आज तक नहीं मिल सका। शहरवासी आज भी अपने शौचालय टंकी की सफाई के लिये गढ़वा, डाल्टनगंज या अन्य श्रोतों से अधिक पैसे देकर टंकी की सफाई कराने को विवश है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि शौचालय टंकी से निकले अपशिष्ट को डिस्पोज करने के लिये कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण शौचालय टंकी की सफाई नहीं हो पा रही है।
जल्द ही प्लांट निर्माण के लिये टेंडर कर टंकी की सफाई शुरू किया जायेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play