गढ़वा : 26 से 30 मई तक शहर के सहिजना हनुमान नगर छठ घाट स्थित कराटे प्रशिक्षण केंद्र में निःशुल्क पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि गढ़वा जिला कराटे संघ के वरीय उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता सुबोध वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस शिविर में मुख्य कोच सह प्रशिक्षक मनोज संसाई प्रशिक्षण देंगे। पहले दिन 30 खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।
मौके पर गढ़वा जिला कराटे संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा, किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, रामनाथ रावत, गुड्डू सोनी, कमलेश साहू, दीपक कुमार, सुशील कुमार, अजय कुमार, खिलाड़ियों में सविता कुमारी, झूलन कुमारी, प्रकृति आनंद देव, ओम आनंद देव, कृष्णानंद देव, रूपा कुमारी, काजल तूफान, श्रेया कुमारी, सुप्रिया कुमारी, समीर कुमार चौबे, देवराज सिंह, साइना परवीन, अनमोल कुमार, अनन्या कुमारी, अदिति पांडेया, अनुराज पांडेया, नंदनी कुमारी, हर्ष कुमार, सक्षम कुमार, सुरुचि कुमारी, अमर कुमार, राजकुमार, आरूषी कुमारी, स्नेहा कुमारी, अभिजीत चौबे आदि उपस्थित थे।