whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27267438
Loading...


भवनाथपुर प्रखंड में पानी की किल्लत : बीडीओ के निर्देशों के बावजूद समस्या बरकरार

location_on भवनाथपुर access_time 26-May-24, 06:22 PM visibility 667
Share



भवनाथपुर प्रखंड में पानी की किल्लत : बीडीओ के निर्देशों के बावजूद समस्या बरकरार
पीने के पानी को लेकर जदोजहद करते ग्रामीण


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : प्रखंड के अंतर्गत पंडरिया पंचायत के धनी मंडरा में और कैलान के कोन मंडरा में पानी की समस्या की खबर बीते 24 मई को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद, बीडीओ नंद राम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कैलान के कोन मंडरा के खोह टोला में ग्रामीणों से मिलकर पानी की समस्या से अवगत होते हुए खराब पड़े हैंडपम्प और जल मीनार को पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम प्रताप यादव को अविलंब दुरुस्त कराने को कहा था। परंतु 48 घंटे बीतने के बावजूद कोन मंडरा में जहां के ग्रामीण आधा किलोमीटर दूरी से शुद्ध पीने का पानी लाने को मजबूर हैं। आज तक एक भी हैंडपम्प नहीं बना, जिसके कारण उक्त टोला के लोगों को चार बजे भोर से ही पानी के लिए जदोजहद करना पड़ रहा है।
जबकि धनी मंडरा के मुखिया प्रतिनिधि अनिल चौबे ने बताया की पंडरिया पंचायत में हैंड पम्प खराब की सूचना मिलते ही तुरंत बनवाया जा रहा है। कुछ हैंडपम्प के बोर का पानी जल स्तर नीचे चले जाने के कारण बंद पड़े हैं, जो बरसात में पानी का लेयर बढ़ते ही चालू हो जाते हैं। परंतु पंचायत के कई टोलों में घाघरा, परसापानी, उरांव टोला, धनी मंडरा में पानी की समस्या अभी भी बनी हुई है,जिसके कारण लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। जल-नल के द्वारा घरों में पानी सप्लाई को लेकर संवेदक के लापरवाही के कारण पानी की समस्या उत्पन हो रही है। कई बार संवेदक को सूचित करने के बावजूद जल-नल के लिए तीस चालीस जगहों पर डीपबोर तो कर दिया है परंतु आज तक उसमें कनेक्शन नहीं किया जा रहा है। जिसकी शिकायत संबंधित विभाग के साथ उपायुक्त गढ़वा से करेंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play