रमना : मुख्यालय स्थित शशिकला क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। इसके पहले जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, राजीव रंजन तिवारी, बब्लू पटवा, चंद्रिका प्रसाद, महमूद आलम और बलजीत कुमार सोनी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी बाजपेयी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
मौके पर उपस्थित सभी नए व पुराने कार्यकर्ताओं बारी बारी से नवनियुक्त अध्यक्ष को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी ने कहा कि पुरी ईमानदारी व निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वाह आप सबो के सामुहिक सहयोग से पुरा करने का प्रयास रहेंगा।
कार्यकर्ताओं के सुख दुःख मे हमेशा खड़ा रहेंगे।
जबकि मौके पर पंकज सिंह, प्रभात कुमार, बिक्की सिंह, अखिलेश पासवान, रविशंकर मिश्र, संजय ठाकुर, सुमन गुप्ता, अमित प्रकाश सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।