मझिआंव : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर चार स्थित मझिआंव खुर्द गांव निवासी सह महामृत्युंजय जाप के साधक पंडित दिनेश पांडेय का शुक्ल पक्ष वैशाख पूर्णिमा गुरुवार की देर शाम हृदयघात नामक बीमारी से आकस्मिक निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। बेहद ही मिलनसार एवं मिष्टभाषी प्रवृत्ति के धनी श्री पांडेय के आकस्मिक निधन की सूचना पाते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन को लेकर उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा। मृतक पांडेय बेहद ही धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति माने जाते थे। वे महामृत्युंजय जाप के साधक एवं ज्योतिष विद्या के जानकार व्यक्ति थे।
इधर उनकी मौत की सूचना पाते ही नगर पंचायत कि निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने भी शोकाकुल परिवारों से मिलकर परिजनों को ढांढस बंधाया और भगवान से दुख की इस घड़ी में परिजनों को सहनशक्ति प्रदान करने की कामना की।
वहीं नगर पंचायत क्षेत्र के युवा समाजसेवी सह भावी अध्यक्ष प्रत्याशी मारुत नंदन सोनी भी पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शुक्रवार को उनके अंतिमयात्रा में परिजनों के अलावे सैकड़ो की संख्या में शामिल लोगों के द्वारा पार्थिव शरीर को कोयल नदी के राधा कृष्ण मंदिर घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया। जहां वे पंचतत्व में विलीन हो गए। मुखाग्नि उनका बड़ा पुत्र सुधांशु कुमार पांडेय ने दिया।