whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27225519
Loading...


सेल के डेम में मछली मारने की सूचना पर आधा दर्जन लोग गिरफ्तार

location_on भवनाथपुर access_time 24-May-24, 06:50 PM visibility 672
Share



सेल के डेम में मछली मारने की सूचना पर आधा दर्जन लोग गिरफ्तार
मछली मारते लोग


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : सेल के डेम में शुक्रवार को अवैध रूप से जाल लगाकर मछली मरवाने की सूचना पर सेल के भूसम्पदा पदाधिकारी बुलू दीगल ने भवनाथपुर थाना को सूचना देने के बाद पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को जाल टीव्ब और एक कमांडर जीप को जप्त कर थाना लाते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि पलामू के बेलवाटीकर से एक दर्जन मछुवारों को टाउनशिप निवासी अवधेस माली के द्वारा डेम में ठेका मिलने के हवाला देकर मछली मारने के लिए लाया गया था। जहां गुरुवार शाम को डेम में मछुवारों को जाल लगाते कुछ स्थानीय लोगों ने देखा था। इसकी भनक देर शाम सेल के अधिकारी और सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ को लगी। रात्रि में अंधेरा होने के कारण शुक्रवार की सुबह दुबारा लोगों ने देखा की मछुवारे डेम से जाल निकाल रहे थे।
जिसके बाद मछली खरीदने वाले स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने पुलिस की भेजकर सभी मछुवारे को जाल, गाड़ी, टिव्ब के साथ थाना ले आया गया। जहां मछुवारों ने मजदूरी पर अवधेस माली के पास मछली मारने का हवाला दिया। लेकिन इस अवैध रूप से सेल के डेम से मछली मरवाने में एक सेल कर्मचारी की भी दबे जुबान से नाम सामने आ रहा है। हालांकि देर तक इस घटना को लेकर सेल अधिकारी के द्वारा किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने सभी लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। ग्रामीण के कथना अनुसार एक सप्ताह पूर्व में भी डैम से लगभग चालीस किलो मछली मारकर बेचने का मामला प्रकाश में आया था। बताते चलें कि सेल के डैम में पूर्व में ठेका के माध्यम से बड़े पैमाने पर कतला, रेहू, सयुर, मछली का कारोबार किया जाता था जिसमे भवनाथपुर से पलामू , यूपी और कोलकाता तक मछली सप्लाई होता था।
परंतु इसके बाद दोबारा सेल के ठेका में रेट हाई हो जाने के कारण टेंडर बंद कर दिया गया है। कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा चोरी छिपे मछली निकालने का कार्य होता रहता है। अगर इस मछली मारने के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना घटती है तो इसकी जिमेवारी सेल प्रबंधन को ही लेनी पड़ेगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play