धुरकी : थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अमल राय के नेतृत्व में अवैध बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया गया।
इस दौरान कनीय अभियंता ने शारदा एवं सोनडीहा गांव से नौ लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी के विरुद्ध थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। उन्होंने यह भी बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत जो भी लोग अवैध बिजली चोरी करते पकड़े जाएंगे, उनके विरूद्ध नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। छापामारी अभियान में सद्दाम हुसैन, बदरुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे।