खरौंधी : खरौंधी थाना क्षेत्र के चंदनी पंचायत में आज मृतक अखिलेश बैठा का शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के मुताबिक अखिलेश बैठा कुछ दिन पहले घर से परिवार का पालन पोषण करने के लिए कोराना काल में हीं तामिलनाडु काम करने गए थे। जहां अमाजिंग एक्सपोर्ट कार्पोरेशन यूनिट में काम कर रहे थे। कम्पनी में कार्य के दौरान अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया और वह वहीं पर उन्होंने दम तोड़ दिया। यूनिट के अधिकारियों एवं वर्करों कि सहयोग से मृतक के परिवार वालों की इसकी जानकारी टेलीफोन के द्वारा दी गई।
गांव में मौत की जानकारी मिलते ही खबर आग की तरह फ़ैल गई। उधर शव को पोस्टमार्टम प्रक्रिया के तहत कम्पनी ने वर्करों के निवेदन पर शव को तमिलनाडु से मृतक के पैतृक गांव भेज दिया है।
शव पांचवें दिन परिवारवालों को मिला जिससे पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया और मृतक अखिलेश बैठा का शव अन्तिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इधर मृतक अपने पीछे बूढ़ी मां, धर्मपत्नी, दो पुत्र एवं दो पुत्री को छोड़ गए।