गढ़वा : शहर के गढ़देवी मुहल्ला निवासी जगजीवन के निवास स्थान पर परम प्रेम में परम दयाल युग पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान सामूहिक प्रार्थना, भजन कीर्तन व आरती कर महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सभी ने श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कलयुग में नाम जप ध्यान करने से दीक्षा ग्रहण करने से मनुष्य का सभी समस्या का समाधान होता है। कलयुग में सत्संग करने, सत्संग में जाने से अच्छी-अच्छी बातें सुनने को मिलती है।
मौके पर कामेश्वर केशरी, रघुवीर प्रसाद कश्यप, दिलीप कश्यप, अशोक प्रसाद, सियाराम पांडेय, सुखबीर पाल, कन्हैया राम, सुरेश कुमार, अनीता देवी, मीनू देवी, ममता देवी, मनोरमा देवी, गीता देवी, शंकर जायसवाल, जगजीवन बघेल आदि उपस्थित थे।