गढ़वा : शहर के ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट (10$2) स्कूल में वर्तमान सत्र 2024-25 का प्रथम इन हाउस टीचर्स ट्रेनिग प्रोग्राम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी, सचिव सुषमा केशरी तथा उप प्राचार्य बसंत ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर एवं ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान रिसोर्स पर्सन एवं मनोरंजन खेल में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर निदेशक श्री केशरी ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम एक ऐसा कार्यक्रम है जो शिक्षकों को तकनीकों और आधुनिक शिक्षाशास्त्र, रणनीतियों से लैस करता करता है। जो उन्हें अपने छात्रों के साथ बेहतर ढंग से जुड़ने, प्रबंधन करने और सिखाने में मदद करता है।
जिससे यह सुनिश्चित होता है कि सभी छात्र सीख रहे हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम जब सही तरीके से और सही सामग्री के साथ संचालित किए जाते हैं, तो उनमें शिक्षकों को इस हद तक प्रशिक्षित करने की शक्ति होती है कि वे न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि इसके बाहर भी छात्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। केवल शिक्षक ही हैं जो छात्रों की सिखने के नुकसान से उबरने में मदद कर सकते हैं। इसलिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करना हमारी आधुनिक शिक्षा प्रणाली के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक छात्र कई मायनों में अद्वितीय है, जिसमें उनके सोचने, विश्लेषण करने, समझने और शिक्षा के बारे में जानने का तरीका शामिल है।
इसलिए हमारे मौजूदा सिस्टम के लिए यह बदलाव लाना महत्वपूर्ण है। रिसोर्स पर्सन्स के रूप में खुर्शीद आलम और संजीव कुमार ने स्कूल बेस्ड असेसमेंट टॉपिक के विभिन्न विन्दुओं पर अपने-अपने विचारों का साझा किया। मंच का संचालन नीरा शर्मा जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका सीमा श्रीवास्तव ने किया।
मौके पर संतोष प्रसाद, मुकेश भारती, अभिषेक पांडेय, विनय कुमार, वीरेंद्र साह, सुनीता कुमारी, रिजवाना शाहीन, सरिता दुबे, नीलम केशरी, सुस्मिता कुमारी, रिया सिंह, सुषमा तिवारी आदि उपस्थित थी।