भवनाथपुर :भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी बरवारी टोला में बिजली विभाग के द्वारा एक टीम गठित कर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें 12 लोंगो के ऊपर अवैध बिजली चोरी के आरोप में भवनाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर 60 हजार रु का अर्थदण्ड लगाया गया है। जिसमे अनिल यादव, विद्या यादव, जोगेंद्र राम, नरेश राम, राजेश्वर प्रसाद यादव, सूर्यदेव प्रसाद यादव, भृमनाथ यादव, उमेश यादव, माखन यादव, सुखड़ी राम, कृष्ण राम, बिनोद कुमार का नाम शामिल है।
छापेमारी अभियान टीम में बिजली विभाग के एसडीओ सुबास प्रसाद, जेई महादेव महतो, शिवम पाण्डे, समीर लिंडा, लक्ष्मी नारायण साहू, नीरज कुमार दुबे, उमेश प्रजापति, सुरेंद्र मेहता शोनु मेहता शामिल थे।