whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218581
Loading...


जलमीनार बंद होने के कारण दूषित जल पीने को विवश ग्रामीण

location_on रमना access_time 23-May-24, 06:56 PM visibility 664
Share



जलमीनार बंद होने के कारण दूषित जल पीने को विवश ग्रामीण
जानकारी देते ग्रामीण


रमना check_circle
संवाददाता



रमना : सिलीदाग पंचायत पूरे प्रखंड में पर्याप्त जल उपलब्धता के लिए जाना जाता है, लेकिन गिरते जल स्तर से जन-जीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। सरकारी योजनाओं और पंचायती योजना दोनों ही जल संरक्षण और जल उपलब्धता पर लाखों-करोड़ों खर्च कर रही है लेकिन सब केवल कागजों तक ही सिमट कर रह गई है हकीकत कुछ और ही है। सिलीदाग पंचायत के विद्यालय टोला में लगा सोलर जलमीनार गत वर्षो से ख़राब है। इसकी शिकायत उक्त टोला के ग्रामीणों ने मुखिया से किया लेकिन अभी तक कोई भी कारगर पहल नहीं हुआ। यह जलमीनार से कुछ घरों को छोड़ कर लगभग 40-50 घर के परिवार पानी पीने को विवश है। इसी प्रकार यदि चलता रहा तो आने वाले प्रथम बरसात में इस मोहल्ला के लोगां को कई प्रकार के बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
ग्रामीण रजमातिया कुंवर ने कहा कि हमनी एक वर्ष से पानी बीना परेशान हिया। पिए और नहाय धोवाय में बड़ी तकलीफ बा। उमेश कुमार ने कहा कि यह जलमीनार गत एक वर्ष से ख़राब है, जिसकी सूचना हमलोगों ने मुखिया को दिया। एक बार नल मिस्त्री आया और इसका स्टार्टर खराब होने की बात बताया जिसको खोल कर मुखिया जी के पास रखने की बात कहा। जिसका वर्षो हो गया लेकिन जल मीनार ठीक नहीं हुआ। हमलोग वर्षो से बंद पड़े हैंडपम्प से पानी पीने को विवश है। जिससे साफ जल नहीं आता। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर मुखिया अनीता देवी ने बताई की ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना दी गयी थी। जिसके लिए हमने नल मिस्त्री को भेजा था। इस जल मीनार का स्टार्टर ख़राब होने की बात बतायी गई है। इसके लिए हमने विभाग को सूचित किया था। एक सप्ताह के अंदर उक्त ख़राब जल मीनार चालू हो जायेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play