whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27217983
Loading...


जलमीनार योजना में भ्रष्टाचार का मामला उजागर, चुआंड़ी से प्यास बुझाने को विवश ग्रामीण

location_on भवनाथपुर access_time 23-May-24, 06:53 PM visibility 661
Share



जलमीनार योजना में भ्रष्टाचार का मामला उजागर, चुआंड़ी से प्यास बुझाने को विवश ग्रामीण
चुआंड़ी से पानी भरते ग्रामीण


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के घरो में शुद्ध पेयजल के लिए पीएचडी के तहत लगाये जाने वाली जलमीनार योजना में भारी भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। मामला कैलान पंचायत अंतर्गत कोणमंडरा गांव के मुरार तथा अधेलिया टोला का है। यहां विभाग के सरकारी दस्तावेजो में लाखो रूपये खर्च कर ग्रामीणों के घरों में शुद्ध पेलजल उपलब्ध कराये जाने की दावा किया जा रहा है, परंतु इसके विपरीत यहां के ग्रामीण पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे है। मुरार टोला में संवेदक द्वारा बिना एक भी जलमीनार लगाये ही टोले के सभी घरो में नल का कनेक्शन कर सरकारी राशि का गबन कर दिया गया है। जलमीनार योजना में बरती गई भ्रष्टाचार का आलम यह है, इस भीषण गर्मी में मुरार टोला के ग्रामीण पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे है।
उक्त टोला के ग्रामीण गीता कुमारी, लालमुनी सिंह, जयराम राम, अजय सिंह, लालती देवी, कमोदा देवी, रामकिशुन राम, बिनोद सिंह, देवंती देवी, ललिता देवी ने बताया कि यहां 20 घर है, जिसमें ढ़ाई सौ आबादी निवास करते है। विगत डेढ़ वर्ष पूर्व सभी घरो में सिर्फ नल लगाकर छोड़ दिया गया है। जबकि पेयजलापूर्ति हेतु लगाये जाने वाली सोलर जलमीनार लगा ही नही है। इस भीषण गर्मी में ग्रामीणो को पीने के पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। अगर किसी के घर में शादी विवाह होता है, तो उस घर के लोग भाड़े पर टैंकर से पानी मंगाकर किसी तरह कार्य करते है। अधेलिया टोला के सुनीता देवी, रुदा देवी, उषा देवी, अमेरिका उरांव, चंद्रिका उरांव, विनीता कुमारी, अनीता देवी, कौशल्या देवी, आशा देवी, जमुनी देवी, चांदनी कुमारी आदि ने बताया कि यहां 25 घर है, जहां दो सौ ग्रामीण निवास करते है।
संवेदक द्वारा बोरिंग तो कराया गया, लेकिन उसमे पानी निकला ही नही। संवेदक द्वारा उसी पानी विहीन बोर में जलमीनार लगाये जाने का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया तो संवेदक ने आश्वासन दिया था कि फिर से बोर कराई जायेगी, परंतु आज तक बोर कराकर हर घर में पानी नही पंहुचाया जा सका है। चुआंड़ी से प्यास बुझाने को विवश अधेलिया के ग्रामीण ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक द्वारा लगाये गए जलमीनार से पानी निकलता ही नहीं है। घरेलु कार्यो के लिए आधा किमी दूर चापाकल से पानी ढोकर लाते है, तो काम चलता है। बताया कि ज्यादातर ग्रामीण पहाड़ के समीप वर्षो पूर्व बनाये गए चुआंड़ी से पानी लाकर अपना काम चलाते है, लेकिन इस गर्मी में चुआंड़ी का पानी भी सूखने लगा है, जिससे ग्रामीणों के साथ साथ मवेशियों को भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play