whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27213487
Loading...


नवीं एवं दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

location_on गढ़वा access_time 22-May-24, 06:57 PM visibility 664
Share



नवीं एवं दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित
सम्मानित करते अतिथि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शहर के डीएवी मॉडल स्कूल सह जय हिंद कोचिंग सेंटर में नवीं एवं दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक सुशील केशरी, प्राचार्य गुलाम सरवर, शिक्षक अंजनी कुमार सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, पूनम देवी आदि के संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर संजू कुमारी, गोल्डी कुमारी, शाइस्ता खातून, अनबिया परवीन, ग्रेसी केशरी और रिया कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात सिद्धिका एवं ग्रुप ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावे कई छात्र- छात्राओं ने अपने-अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किये। तत्पश्चात दसवीं में 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अर्जुन कुमार को पुरस्कृत किया गया।
साथ ही दसवीं के नैतिक कुमार सिंह, आयुष कुमार और भारती कुमारी को भी पुरस्कृत किया गया। वहीं नवीं की अनुराधा गुप्ता को शील्ड से सम्मानित किया गया। अनुष्का कुमारी, एंजेल कुमारी, दुर्गा कुमारी, पिंकी कुमारी, प्रज्ञा राज को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर निदेशक श्री केशरी ने बताया कि इस प्रकार के सम्मान समारोह के आयोजन से बच्चों का हौसला बढ़ता है और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। शिक्षक मिथिलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि विद्यालय परिवार बच्चों की शिक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव कार्य कर रहा है। प्राचार्य ने बच्चों को भविष्य में और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर शिक्षक मदन मोहन द्विवेदी, वीरेंद्र कुमार, चंदन कुमार, आरती देवी, श्वेता कुमारी, तान्या सोनी आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play