गढ़वा : शहर के रांकी मोहल्ला निवासी फार्मासिस्ट वेंकटेश्वर नारायण के 28 वर्षीय पुत्र डॉ अभिषेक कुमार की मौत मंगलवार की रात्रि सड़क दुर्घटना में हो गई। इसकी जानकारी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव नंदकिशोर श्रीवास्तव ने दी।
सचिव श्री श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ अभिषेक ने चाइना से डॉक्टरी की डिग्री प्राप्त की थी और पलामू प्रखंड के डाल्टनगंज में रहकर पलामू मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप की भी पढ़ाई लगभग पूरी कर चुके थे। वे मंगलवार की रात अपने मित्र के साथ स्कूटी पर घूमने निकले थे। रेलवे स्टेशन की ओर जाते समय स्कूटी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई, जिससे डॉ अभिषेक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक डॉ अभिषेक के पार्थिव शरीर को रात 1ः00 बजे उनके निवास स्थान गढ़वा लाया गया।
बुधवार सुबह दानरो नदी के घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान उनके समस्त परिवार सहित केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण शामिल हुए। सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोक व्यक्त करने वालों में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अध्या शंकर पांडेय, कोषाध्यक्ष मनीष कश्यप, सह सचिव सुरेंद्र कश्यप, वीरेंद्र सिंह, संतोष गुप्ता, संतोष मेहता, अमित केशरी, दीपक तिवारी, राम गहन मेहता, विवेक केशरी, डॉ पतंजलि केशरी, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ संजय कुमार, रवि मौर्या, मनोज पाठक, सुरेंद्र गुप्ता, संतोष मेहता, अभय कुमार ठाकुर, अभिमन्यु पाठक, संजय कुमार यादव, रंजन केसरी, आशुतोष पांडेय, पंकज विश्वकर्मा, हिरामन विश्वकर्मा आदि का नाम शामिल है।