गढ़वा : मानस मंडली बिशनपुर इकाई साप्ताहिक संगीत के तत्वावधान में शहर के टंडवा में श्री रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ अखंड पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत शंख ध्वनि व श्री राम दरबार व श्री हनुमान दरबार में पुष्प माला अर्पित कर की गई। तत्पश्चात मंत्र उच्चारण के साथ पूजा पाठ किया गया। अंत में आरती कर महाप्रसाद का वितरण किया गया।
मौके पर मंडली के सदस्यों ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने से घर में सुख शांति की प्राप्ति होती है। विश्व का कल्याण होता है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में मंदिर एवं घरों में सुंदरकांड पाठ किया जाता है। सुंदरकांड का पाठ करने से संकट से मुक्ति मिलता है। मनुष्य को अपने जीवन में सुख शांति के लिए प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को श्री सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि मानस मंडली के द्वारा 30 जुलाई को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में मानस मंडली इकाई गढ़वा के द्वारा संगीत में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
मौके पर मंडली के संयोजक द्वारकानाथ पांडेय, मानस मंडली के अरुण दुबे, जय शंकर ब्रेजियर, गीता देवी, मोहित कुमार, आत्मा पांडेय, बृजेश कुमार पांडेय, अमरेंद्र कुमार मिश्र, सतीश चौबे, प्रभारी सियाराम पांडेय, अरविंद तिवारी, राकेश रंजन चौबे, विजय पांडेय, कृष्ण कुमार चौबे, राकेश तिवारी, रघुपति सिंह, विजय तिवारी, शेखर सिन्हा, मनोज सिन्हा, राजनाथ दुबे, रमन केशरी आदि उपस्थित थे।