गोदरमाना : रंका प्रखंड अंतर्गत ग्राम भंवरी के मध्य विद्यालय परिसर मैं रेफरल अस्पताल रंका से आए मेडिकल टीम के द्वारा कोविड-19 जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें 132 लोगों का जांच किया गया। मेडिकल टीम के बी टी टी श्याम सुंदर यादव ने बताया कि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश पर कोविड-19 जांच शिविर की आयोजन की गई थी जिसमें कुल 132 लोगों का जांच किया गया जिसमें 50 लोगों का एंटीजन किट के द्वारा जांच किया गया जिसमें सभी लोगों का रिपोर्ट नेगेटिव आया तथा 82 लोगों का जांच RTPCR के माध्यम से किया गया जिसका जांच रिपोर्ट दो-तीन दिन के अंदर आ जाएगा।
इस दौरान बीटीटी श्याम सुंदर यादव, एमपीडब्ल्यू रंजीत, लैब टेक्नीशियन सत्येंद्र कुमार, ए एन एम सुभागी तिर्की, सहिया साथी पूनम देवी, सेविका रीता गुप्ता, सहिया पार्वती देवी ,नगवंती देवी आदि उपस्थित थे।