डंडई : प्रखंड मुख्यालय स्थित भुइयां टोला में जिला परिषद सदस्य मोहन पासवान ने मृतक विकाश भुईयां के परिजन को आर्थिक सहयोग दिया।
जिप सदस्य ने कहा कि यह बहुत दुखी बात है। मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन, इंदिरा आवास सहित अन्य सरकारी लाभ दिलाने का काम करूंगा।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि दिनेश राम, अलख प्रसाद, रामकिशुन ठाकुर, वार्ड सदस्य मुनि भुईयां, शिवपूजन ठाकुर, राजेंद्र भुईयां, जाला भुईयां, बिमलेश कुमार उपस्थित थे।