whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27188456
Loading...


समर कैंप: खिलाड़ियों को विभिन्न खेल स्किल्स की दी गई जानकारी व कराई गई प्रैक्टिस

location_on गढ़वा access_time 22-May-24, 04:10 PM visibility 663
Share



समर कैंप: खिलाड़ियों को विभिन्न खेल स्किल्स की दी गई जानकारी व कराई गई प्रैक्टिस
खिलाड़ियों को टिप्स देते प्रशिक्षक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : समर कैंप के चौथे दिन खेलों के अलग-अलग स्किल की जानकारी खिलाड़ियों को दिया गया। विदित हो कि खेल को बढ़ावा देना, खेल भावना को विकसित कराना, इस कैंप का मुख्य उद्देश्य है। कैंप आयोजन से बेहतर स्किल प्रदान कर खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल किया जा रहा है। इसी के तहत आज कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट और टेबल टेनिस के स्किल के बारे में जानकारी तथा प्रैक्टिस कराया गया। कबड्डी में फास्ट रेड करने के विभिन्न तकनीक और डिफेंस के बारे में जानकारी दिया गया। इसी प्रकार वॉलीबॉल के खिलाड़ियों को अंडर आर्म बॉडी पोजिशन, बॉडी बैलेंसिंग कराया गया। क्रिकेट में बॉलिंग, थ्रोइंग, कैचिंग कराया गया तथा टेबल टेनिस में ग्रिपिंग ब सर्विस के बारे में जानकारी और प्रैक्टिस कराया गया।
आज के कैंप में कुल 103 बालिका खिलाड़ी उपस्थित हुईं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रेयाज अहमद ने बताया कि प्रतिदिन कैंप सुबह 6.00 एएम से 8.00 एएम तक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार तिवारी के निर्देशन में संचालित हो रहा है। दिनांक 28/05/2024 को समापन होगा। आज के कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण मुरारी पांडेय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की खेल में अपार संभावना है। जो लोग सही दिशा मेहनत में करते हैं, वे निश्चित ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा की अभी तक मैं सरकारी स्कूल में समर कैंप नहीं देखा है। इस तरह की ऑपरच्युनिटी खिलाड़ियों को मिलना जिला के लिए गर्व की बात है।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर माध्यमिक शिक्षा संघ गढ़वा के सचिव राजेश पांडेय उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधन को पूरे शिक्षक परिवार की तरफ़ से बधाई देते हुए कहा की छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ले कर समर कैंप का आयोजन कबीले तारीफ है। पहले समर कैंप कॉन्वेंट स्कूल में देखने और सुनने को मिलता था, लेकिन आज सरकारी विद्यालय में यह देखने को मिल रहा है। यह सकारात्मक सोच का परिणाम है। इस अवसर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रेयाज अहमद, वरीय शिक्षक मनोज चौधरी, शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार तिवारी, रमाशंकर सिंह, कमलेश दुबे, सुरजीत पांडेय, विकाश पांडेय, अजीत पांडेय, चंद्रमौलेश्वर पांडेय, कुलदीप कुमार गौंड उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play