बिशुनपुरा : पिपरीकला पंचायत के ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह नल-जल योजना में कार्य कर रहे संवेदक पर प्राकलन के अनुरूप कार्य नहीं किये जाने को लेकर काम को बंद करा दिया।
इस बीच ग्रामीणों ने संवेदक के विरुद्ध नारे भी लगाए। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य के क्वालिटी में सुधार नहीं होने तक काम नहीं आदि नारे भी लगाए।
ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक के द्वारा दो ढ़ाई फिट के जगह पर तीन चार इंच ही गढ़ा खोदकर पाईप बिछाई जा रही है। बिछाई गई पाईप अभी से दिखना शुरु हो गया है। वहीं सीमेंट मसाला से कंक्रीटिंग ढलाई व प्लास्टर जो किया जा रहा उसमें भी भारी अनियमिता अपनाई जा रही है। तथा लगाए गए नल व जॉइंटर से अभी से ही पानी का लिकेज होना शुरू हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया की इसकी शिकायत पीएचईडी विभाग से किए जाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। ऊपर से कहा जाता है कि काम सही किया जा रहा है।
मौके पर मानिक सिंह, शंभुराम चंद्रवंशी, ज्ञासुद्दीन अंसारी, राजकुमार भूइंया, विकेश चंदेल, रुपेश चंद्रवंशी, सुनील चंद्रवंशी, छठनी देवी, मधु देवी, ममता देवी, नेहा देवी, सुरजी कुंवर, फुलेशरी देवू, सुमित्रा देवी, काल्पतिया देवी, अवधेश भुईया, सीताराम चंद्रवंशी, राजेंद्र यादव, इनराज अंसारी, टहल अंसारी, हेमाज अंसारी, नंदू यादव, शिवकुमार यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।