whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26472234
Loading...


जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर दोनों ने थाना में दिया आवेदन

location_on मझिआंव access_time 20-May-24, 08:42 PM visibility 680
Share



जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर दोनों ने थाना में दिया आवेदन
घायल


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 स्थित मझिआंव कला गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इधर प्रथम पक्ष के वार्ड नंबर 5 निवासी मारुति नंदन सोनी ने थाना में लिखित आवेदन देकर गहेड़ी गांव निवासी ननकू मेहता, उनका पुत्र गुड्डू मेहता एवं उनकी पत्नी के द्वारा दरवाजे पर आकर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के साथ ही मारपीट करते हुए बाउंड्रीवाल को तोड़कर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही आवेदन में कहा गया है कि लगभग 10ः30 बजे शुरुआर टोला निवासी विजय सिंह के साथ मैं अपने घर पर बैठा था। इसी बीच उपरोक्त तीनों ने मेरे घर के दरवाजे के पास आते ही मुझे गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया।
पास पड़ोस के लोगों ने मुझे किसी प्रकार इन लोगों के चंगुल से छुड़ाया। और साथ ही जान से मारने की धमकी देते रहा। वहीं दूसरी पक्ष के गहेड़ी गांव निवासी उदय कुमार मेहता उर्फ गुड्डू मेहता ने भी घायल अवस्था में थाना में आवेदन देकर मारुति नंदन सोनी, उनके पिता हरिशंकर सोनी एवं बड़ा भाई सोनू कुमार सोनी के ऊपर जमीनी विवाद में कंप्रोमाइज करने को लेकर घर बुलाकर मेरे मां, पिताजी को भद्दी-भद्दी गालियां देते मारपीट करने लगा। और इस दौरान बीच बचाव में माथा फोड़ने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही आवेदन में कहा गया है कि मारुति नंदन सोनी के द्वारा मेरे रैयत्ती जमीन में 27 गुना 5 फीट जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए जबरन बाउंड्री वॉल निर्माण कर दिया गया है।
साथ ही आवेदन पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जांचोंपरांत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं उदय कुमार मेहता को रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। इधर इस संबंध में थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से एक दूसरे के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने हेतु थाना में आवेदन दिया गया। लेकिन दोनों पक्षों के द्वारा आपस में कंप्रोमाइज करने को लेकर वार्तालाप हो रही है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play