बंशीधर नगर : प्रखण्ड के मर्चवार ग्राम स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के बीच मंगलवार को विद्यालय कीट का वितरण किया गया। विद्यालय कीट का वितरण विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार चौबे व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी ने संयुक्तरूप से किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार चौबे ने छात्र छात्राओं से घर पर मन लगाकर पढ़ने तथा डीजी साथ कार्यक्रम के तहत व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे शिक्षण सामग्री का उपयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर विद्यालय बन्द है।उन्होंने छात्र छात्राओं से अनावश्यक रूप से बाहर नही निकलने, घर पर रहकर पढ़ने, दिन में आठ से दस बार साबुन से हाथ धोने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक अरविन्द कुमार ठाकुर, अंजू कुमारी, रेखा कुमारी गुप्ता, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।