रमना : प्रखंड मुख्यालय स्थित बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर 10वीं में विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अनुप्रिया कुमारी ने प्रथम, सुहानी कुमारी ने द्वितीय तथा गौरवी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त की।
मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मदेव उरांव ने बताया कि दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 283 छात्राएं शामिल हुई थी। जिसमें 273 छात्राएं उतीर्ण हुई। वहीं नवीं बोर्ड परीक्षा में 306 छात्राओं में 305 छात्राएं उतीर्ण हुई। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं काफी मेहनती हैं। छात्राएं आज्ञाकारी और संस्कारी हैं।
प्रभारी ने जोर देकर कहा कि विद्यालय में शिक्षा, संस्कार और अनुशासन हर हालत में कायम रहना चाहिए। इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विषय हिन्दी में सर्वाधिक छात्राओं द्वारा अत्यधिक अंक लाने पर हिन्दी शिक्षिका ममता कुमारी गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।
मौके पर शिक्षिका पूजा कुमारी, रूबी कुमारी, ममता कुमारी गुप्ता, मोतीचंद राम आदि लोग उपस्थित थे।