भवनाथपुर : प्रखण्ड के मकरी पंचायत के ग्रामीणों ने प्रभारी अंचलाधिकारी को आवेदन देकर पंचायत के जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने की मांग किया है। दिए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि मकरी पंचायत भवन के समीप पंचायत का जमीन है जिसे कुछ दिन पूर्व नापी कराया गया था। लेकिन उस जमीन का सीमांकन अभी तक नहीं हो पाया है। गांव के ही सफीउल्ला शेख के द्वारा उक्त जमीन पर बाउंड्री कर अतिक्रमण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रभारी अंचलाधिकारी से अतिक्रमण को रोकते हुए सीमांकन करने की मांग किया है।
आवेदन देने वालो में प्रदीप विश्वकर्मा, बब्लू विश्वकर्मा, मुरारी विश्वकर्मा, दीपक यादव, सौरभ यादव, पिंटू कुमार, अखिलेश कुमार, लक्ष्मण विश्वकर्मा, सुशील विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिन्हा, सुनील विश्वकर्मा, रोहित कुमार लाल, सुशील कुमार लाल, अख्तर अंसारी, सोनु राम, प्रदीप राम आदि का नाम शामिल है।