भंडरिया : भंडरिया बाल विकास परियोजना कार्यालय में पोषण माह के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को गोदभराई की गई। इसके पूर्व सभी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका सहित अन्य लोगों ने स्वच्छता के प्रति हाथ फैला कर शपथ लिया। कहा कि स्वच्छता ही अनेक बीमारी का इलाज है। साफ-सुथरा रहने से बीमारी नहीं होती। जहां लोग रहते हैं उसके आसपास साफ सफाई का ख्याल रखना चाहिए।गड्ढों में कहीं गंदे पानी ना ठहरे इसका ख्याल रखें। इस बरसात के दिनों में पानी को उबालकर रखें और उसी को पिया करें। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी सेविका स्वच्छता के प्रति अपने सेंटर को साफ सुथरा रखें।
आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चे गर्भवती महिलाओं सहित अन्य लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाएं। सभी को साफ-सुथरा रहने की सलाह दें। इस कार्यक्रम में कई गांव से पहुंचे गर्भवती महिलाओं को गोद भराई किया गया। छोटे बच्चों को अन्नप्राशन भी की गई। पर्यवेक्षिका लीलावती देवी ने कहा कि बच्चों को मां का दूध सबसे सर्वोत्तम आहार है। मां अपने बच्चों को अपनी दूध पिलाएं। बच्चों को बाहरी अनाज खिलाने की कोशिश ना करें।
इस मौके पर गर्भवती महिला खुशबू रानी, सिकरिया के आराधना देवी, सुमित्रा देवी, दुर्गा डीह निवासी हीरामणि देवी, सुमंत देवी सहित मौके पर काफी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका उपस्थित थी।