गढ़वा : रविवार को राजकीयकृत मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा में 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उत्कृष्ट विद्यालय के नोडल पदाधिकारी कैसर रजा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. यासीन अंसारी उपस्थित थे।

कैंप के उद्घाटन सत्र में लगभग 110 कैंप बालिका प्रतिभागियों के साथ ही साथ ढेर सारे अभिभावक एवं शिक्षकगण मौजूद थे। कार्यक्रम का निर्देशन मनोज कुमार चौधरी एवं सुशील कुमार तिवारी के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की स्पोर्ट्स कैप्टन साक्षी श्रीवास्तव के स्वागत भाषण से प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात वर्ग नवम की छात्रा निशा गुप्ता के द्वारा समर कैंप के महत्त्व के बारे में प्रकाश डाला गया।
संगीत शिक्षिका श्रीमती सीमा एवं छात्राओं के टीम द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।
विशिष्ट अतिथि डॉ मो.यासीन अंसारी ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल में अपार संभावनाएं हैं। बच्चों को खेल की बारीकियां को समझना चाहिए। खेल की स्किल से परिचित होना चाहिए तथा एक स्वस्थ वातावरण तैयार कर खेल में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए आगे आना चाहिए। विद्यालय के लिए तथा गढ़वा जिले के लिए गर्व की बात है। इस तरह का सकारात्मक सोच वाले स्कूल समर कैंप का आयोजन कर बच्चों को प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि पूरे राज्य के सरकारी स्कूलों में इस तरह का कार्यक्रम नहीं होता है।
परंतु मेरे विद्यालय के शिक्षकों की सकारात्मक सोच और पहल के साथ, इस कैंप का आयोजन कर विभिन्न खेलों में बच्चों को आगे निकलने का कार्य किया जा रहा है, जो काबिले तारीफ है। अगर सभी विद्यालय इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करें तो निश्चिंत ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा।
उत्कृष्ट विद्यालय के नोडल पदाधिकारी एवं मुख्य अतिथि के रूप में अभिभाषण देते हुए केसर रजा ने कहा की स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। अतः जब हम स्वस्थ होंगे तभी बेहतर कर पाएंगे। समर कैंप आयोजन का एक विशिष्ट उद्देश्य होता है। इसमें हम स्कूली दबाव के बिना स्वतंत्र रूप से पूरे मनोयोग से निश्चित उद्देश्य हासिल करने का लिए प्रयास करते हैं और उसे क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करते हैं।
निर्धारित कैंप में क्रिकेट, वॉलीबॉल, ,कबड्डी एवं टेबल टेनिस के प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। टेबल टेनिस में कमलेश कुमार दुबे, वॉलीबॉल में प्रदीप सिंह, कबड्डी में रमाशंकर सिंह एवं उनकी टीम ने खेल की बारीकियों को बताया तथा क्रिकेट में विद्यालय के सीनियर छात्रा शाम्भवी कुमारी की देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार तिवारी एवम अंग्रेजी शिक्षक मनोज कुमार चौधरी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नीरव नवीन यदुवंशी, चंद्रमौलेश्वर पांडेय, पूर्व सेवानिवृत प्रधानाध्यापक बलराम तिवारी, सूर्यजित पांडेय, सुनील कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे।