रंका : रंका प्रखंड के बरवाह गांव के जंगल में अज्ञात शिकारी के द्वारा लगाए गए बिजली के तार में पालतू भैंस फस कर मर गई।
इस संबंध में भैंस का मालिक कामेश्वर यादव ने बतलाया कि रात्रि में जंगली जानवर के शिकार के लेकर अज्ञात शिकारी के द्वारा बिजली की तार जंगल में बिछा दी गई थी। जब रात्रि में मेरा भैंस जंगल की ओर चरने गई हुई थी वहाँ बिजली की तार में फंस गई और करंट से मौत हो गई। भैंस मालिक भैंस के मर जाने से काफी आहत हैं व मुआवजा की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यह बिजली के तार किसने लगाई है, यह मुझे जानकारी नहीं है। परंतु इस प्रकार के कार्य करने वाले लोगों को कानून सख्त सजा दे, ताकि इस प्रकार के कार्य करने से लोग डरें।