गढ़वा : भाजपा गढ़वा जिला के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी जिला कार्यसमिति मंडल अध्यक्ष को भाजपा गढ़वा रंका विधानसभाक्षेत्र के पुर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने बधाई दिया है। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी को एक सशक्त कमीटी बनाने के लिए धन्यवाद भी दिया है।
मौके पर पुर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने गढ़वा जिला में एक शसक्त टीम का गठन किया है। आनेवाले समय में भाजपा और मजबूत होगी।
बधाई देने वाले लोगों में मुख्य रूप से गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, भाजयुमो जिला महामंत्री रीतेश चौबे, संजय कमलापुरी, अनुप दूबे, अखिलेश पासवान, प्रभात कुमार, अविनाश पासवान, शैलेश तिवारी, प्रवीण पाल, राजन दूबे, उत्तम कमलापुरी, मनोज पाठक, सुधीर दूबे, राजीव रंजन पासवान, पंकज पाठक, अमित साव, शिवकुमार विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।