मझिआंव : मझिआंव बाजार स्थित वनांचल ग्रामीण बैंक के नए शाखा प्रबंधक राकेश कुमार ने शुक्रवार को अपना योगदान दे चुके हैं।
इधर बताया जा रहा है कि शाखा प्रबंधक राकेश कुमार ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार से अपना प्रभार ले लिए हैं। वे मेराल ग्रामीण वनांचल बैंक से स्थानांतरण हो कर मझीआंव वनांचल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक के रूप में अपना पदभार ग्रहण किए हैं।
इधर योगदान देने के पश्चात नए शाखा प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि मैं जहां भी था वहां का बैंक ग्राहकों का हमें भरपूर सहयोग रहा, इसी तरह मेरा भरपूर प्रयास रहेगा कि मझीआंव मे भी हमें सहयोग मिलेगा। कहा कि ग्राहकों का कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए बैंक प्रबंधक की ओर से ग्राहकों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा और साथ ही लॉकडाउन को लेकर सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करवाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार व बैंक कर्मी के अलावे बैंक से जुड़े सभी ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक उपस्थित थे।