गढ़वा : अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की गढ़वा जिला इकाई की साधारण सभा नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में 19 मई को सुबह 9ः45 बजे से प्रारंभ होगी। इसमें प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में संस्कार भारती झारखंड प्रांत के नाट्य विधा संयोजक राकेश रमण उपस्थित रहेंगे।
इसकी जानकारी देते हुए गढ़वा जिला इकाई के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष संस्कार भारती की साधारण-सभा आयोजित की जाती है, जिसमें विभिन्न दायित्वधारी का नवीकरण या चयन किया जाता है। इससे संगठन में गति बनी रहती है।
मौके पर संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के मंत्री पांडेय सूर्यकांत शर्मा, पलामू विभाग प्रमुख डॉ शंभू कुमार तिवारी, संस्कार भारती झारखंड प्रांत के मंत्री नीरज श्रीधर, गढ़वा जिला इकाई की कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय, नाट्य विधा सह संयोजक कौस्तुभ आदि उपस्थित थे।