whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27219812
Loading...


पथ निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हंगामा

location_on धुरकी access_time 18-May-24, 06:21 PM visibility 660
Share



पथ निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हंगामा
हंगामा करते ग्रामीण


धुरकी check_circle
संवाददाता



धुरकी : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गनियारीकला पंचायत से लेकर मीरचईया गांव तक मुख्यमंत्री सड़क योजना से नव निर्माण हो रहे कालीकरण में ठेकेदार के द्वारा घटिया पत्थर व निम्न स्तर का गिट्टी सीमेंट मैटेरियल का प्रयोग होता देखकर ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने गनियारीकला पंचायत अंतर्गत डारी टोला मे जमकर हंगामा करते हुए ठेकेदार और मुंशी का भी विरोध किया। स्थानीय ग्रामीण लक्ष्मण सिंह, मनिष तुरिया, असगर अंसारी, रामचंद्र सिंह, देवराज सिंह, विफे सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई व कार्य करा रहे मुंशी की दादागिरी से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने मुंशी पर दादागिरी करने का भी आरोप लगाया।
उपरोक्त ग्रामीणों ने कहा कि गनियारीकला गांव आदिवासी बाहुल्य है, वहीं आजादी के बाद इस सड़क का पहलीबार कालीकरण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क को पहले सुदृढ़ीकरण करने के बाद कालीकरण करना है, लेकिन ठेकेदार अपनी मनमानी करते हुए जैसे-तैसे बिना चौड़ाई के और बिना मिट्टी डाले काम करा रहा है। वहीं जब इसका विरोध किया जाता है तब ठेकेदार और मुंशी दादागिरी पर उतारू होकर ग्रामीणों को डराने धमकाने की बात कहते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार को जब स्टिमेट के अनुरूप कार्य करने के लिए कहा जाता है तब वह धमकी देने लगते हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play