गढ़वा : शहर के चौधराना बाजार स्थित डीएवी मॉडल स्कूल सह जय हिंद कोचिंग सेंटर के नवम वर्ग की झारखंड बोर्ड परीक्षा सत्र 2023-24 में शत प्रतिशत बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। जिसमें अनुराधा गुप्ता ने पांचो विषयों में ए प्लस प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त की है। जबकि एंजेल कुमारी, प्रज्ञा राज, दुर्गा कुमारी, अनुष्का सिंह, पिंकी कुमारी आदि ने तीन विषयों में ए प्लस लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
जानकारी देते हुए निदेशक सुशील केशरी ने बताया कि 18 बच्चों ने दो विषयों में ए प्लस बाकी सभी विषयों में ए लाया है। विद्यालय परिवार इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है। इन बच्चों का भविष्य संवारने में शिक्षकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने बताया कि 22 मई को विद्यालय परिसर में नवीं एवं दसवीं की परीक्षा में अव्वल आए बच्चों को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।
मौके पर प्राचार्य गुलाम सरवर, शिक्षक अंजनी कुमार सिंह, मिथिलेश सिन्हा, वीरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।