whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221566
Loading...


मारपीट में महिला घायल

location_on गढ़वा access_time 18-May-24, 06:05 PM visibility 657
Share



मारपीट में महिला घायल
सदर अस्पताल में ईलाजरत घायल महिला कमला देवी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मामूली विवाद में दो सगे भाइयों में मारपीट, कई घायल मझिआंव /गढ़वा : थाना क्षेत्र के बूढ़ीखाड़ गांव में घर बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद में दो सगे भाइयों में एक ने सबल से तो दूसरे ने गैता से एक दूसरे के ऊपर वार कर दिया। जिसमें दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में मझिआंव थाना क्षेत्र के बूढ़ीखाड़ गांव के रामजन्म यादव के 45 वर्षीय पुत्र राजेंद्र यादव एवं 38 वर्षीय उसकी पत्नी कमला देवी तथा छोटा पुत्र 40 वर्षीय महेंद्र यादव एवं 35 वर्षीय उसकी पत्नी गंगाजल देवी का नाम शामिल है। घटना के संबंध में घायल राजेंद्र ने बताया कि अपने हिस्से की जमीन में अपना घर बनाने के लिए दीवार खड़ा किया हूं।
लेकिन मेरा छोटा भाई महेंद्र यादव हिस्से से अधिक जमीन में दीवार खड़ा करने का आरोप लगा मेरे से पैसा देने को लेकर परेशान कर रहा है। इसके बावजूद भी मैं बोला कि अभी पैसे नहीं है मैं बाद में दूंगा। इसी बात को लेकर मेरे भाई ने बोला कि मुझे अभी का अभी पैसा चाहिए। जबकि मैंने कहा कि कुछ दिन का मोहल्लत दो मैं पैसा चुका दूंगा। लेकिन वह नहीं माना। इसी बात से गुस्सा होकर महेंद्र यादव एवं उसकी पत्नी गंगाजल देवी ने मेरी पत्नी कमला देवी को पटक कर मारने लगे। उसी दौरान छोटा भाई महेंद्र ने घर में रखे गैता से मेरी पत्नी के माथा के ऊपर वार कर दिया, लेकिन गैता माथा पर न लगकर ललाट पर लगा और वो घायल हो गई। और मुझे भी लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया।
वहीं दूसरी ओर घायल महेंद्र यादव की पत्नी गंगाजल देवी ने बताई की मेरे भसुर राजेंद्र यादव मेरे हिस्से की जमीन में दीवार खड़ा कर दिए हैं। उसके एवज में पैसा देने की बात हुई थी। पैसा मांगने पर कहा की मैं तुमको एक फूटी कौड़ी भी नहीं दूंगा। और गुस्से में आकर मेरे पति महेंद्र यादव को सबल से मार कर घायल कर दिए। घायल कमला देवी एवं महेंद्र यादव को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play