गढ़वा : रमना थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मोड़ के पास पिकअप व मोटरसाइकिल के टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मेराल थाना क्षेत्र के पथरिया गांव निवासी महेशी वियार का पुत्र योगेन्द्र वियार 32 वर्ष बताया गया है।वहीं घायल कांडी थाना क्षेत्र के शिवरी गांव निवासी अमेरिका बैठा का पुत्र अवधेश बैठा को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि योगेंद्र बियार का जीजा अरविंद बियार से अवधेश बैठा का दोस्ती था। दोनों जोगिंदर बियार के यहां आया हुआ था। इसी दौरान योगेन्द्र बियार इसका जीजा अरविंद वियार तथा अवधेश बैठा वहां से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर योगेन्द्र बियार के साथ उसके फुआ के यहां कर्णपूरा गांव आया।
वहां से अवधेश बैठा के बहन के घर रमना जाने के लिए तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था, इसी क्रम में रमना रेलवे स्टेशन मोड़ के पास एक पिकअप ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया।जिसकी जानकारी अरविंद बियार के द्वारा पुलिस को दिया गया।
पुलिस ने सभी घायलों को रमना स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों नें योगेन्द्र बियार व अवधेश बैठा को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उन दोनों को 108 एंबुलेंस के मदद से गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जोगेंद्र बियार को रिम्स रेफर कर दिया।

परिजनों द्वारा 108 एंबुलेंस के मदद से गढ़वा सदर अस्पताल से रिम्स ले जाने के दौरान गढ़वा शहर के रंका मोड़ के पास उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसे पुनः गढ़वा सदर अस्पताल लाया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद रमना पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। बताया गया कि पुलिस ने पिकअप एवं उसके चालक को पकड़ कर अपने हिरासत में रखा है।