whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27276892
Loading...


फिट इण्डिया मूवमेंट की झारखण्ड राज्य स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न

location_on गढ़वा access_time 08-Sep-20, 05:44 PM visibility 655
Share



फिट इण्डिया मूवमेंट की झारखण्ड राज्य स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी


कमलेश सिन्हा check_circle
संपादक



गढ़वा : फिट इण्डिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) झारखण्ड इकाई की आनलाईन समीक्षात्मक बैठक झारखण्ड राज्य समन्वयक डा. ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुयी। बैठक मंे मुख्य अतिथि झारखण्ड-बिहार के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार उपस्थित थे जबकि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कार्यक्रम समन्वयक व जिला नोडल पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे। नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डा. विजय कुमार प्रसाद ने एनपीयू में चल रहे फिट इण्डिया कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रखी। 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक आयोजित फिट इण्डिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत अबतक के कार्यो की समीक्षा क्षेत्रीय पदाधिकारी विनय कुमार, एसएनओ डा. ब्रजेश कुमार के द्वारा किया गया।
समीक्षात्मक बैठक में नीलाम्बर-पिताम्बर विश्वविद्यालय की ओर से कार्यक्रम समन्वयक डा. प्रसाद के अतिरिक्त गढ़वा जिला नोडल पदाधिकारी डा. शीला कुमारी, पलामू जिला से डा. दिलीप कुुमार राम, लातेहार जिला से प्रो. नवल किशोर प्रसाद, गढ़वा जिलान्र्तगत सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज की ओर से कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश कुमार सिन्हा एवं एके सिंह काॅलेज जपला से प्रो. राजेश कुमार सिंह समेंत सिद्धो कान्हू विश्वविद्यालय, बिनोवा भावे विश्वविद्यालय, रांची विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय, बीआईटी मेसरा, बिनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय, नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, झारखण्ड राॅय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक व नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में फिट इण्डिया मूवमेंट कार्यक्रम अन्र्तगत अबतक स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाओं द्वारा पैदल चालन में तय की गयी दुरी, जिला में साईकिल रैली, दौड़, योग, व्यायाम, जाॅगिंग, कितने परिवारों में योग कार्यक्रम हुए, अन्य गतिविधियों पर चर्चा की गयी। एनपीयू की ओर से कार्यकम समन्वयक डा. विजय कुमार प्रसाद ने बताया कि अब तक 4 हजार किलोमीटर साईकिल चालन तथा करीब 1 हजार किलोमीटर दौड़ एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा किया गया है। उन्होने बताया कि कोविड के इस काल में एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए कई कार्यक्रम लगातार जारी है। इसी के तहत क्विज, पेन्टिंग, स्लोग्न आदि की आनलाईन प्रतियोगिता कराई जा चुकी है। फिट इण्डिया मूवमेंट कार्यक्रम का समापन 2 अक्टूबर को किया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन सिद्धो कान्हू विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मैरी मार्गेट टुटु द्वारा किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play