गढ़वा : अग्रवाल परिवार गढ़वा के द्वारा लगातार 35 वां सप्ताह जरुरतमंदो के बीच भोजन की व्यवस्था (फूड फॉर हंगर ) रंका मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास किया गया। इस कार्यक्रम के तहत अग्रवाल परिवार के द्वारा 200 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया।
इस मौके पर हर्ष अग्रवाल ने बताया कि जन सेवा ही प्रभु सेवा है। लोगों को प्रसाद रूपी भोजन प्रदान कर बहुत तसल्ली मिलती है।
चन्द्र प्रकाश अग्रवाल ने कहा हमारा परिवार सदा जरुरतमंदो की सेवा करता है। उसी के तहत लगातार पैंतीसवें सप्ताह भोजन का वितरण किया।
सेवा देने वालों में चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, अमित कश्यप, संतोष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मानस अग्रवाल, तेजस्व अग्रवाल, साम्भवी अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल आदि के नाम हैं।