गोदरमाना : प्रस्तावित प्रखंड गोदरमाना के मेन बाजार में शुक्रवार को मां भगवती दुर्गा मंदिर का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
मंदिर के पुजारी अविनाश शुक्ला ने विधि विधान से मां भगवती की पूजा अर्चना की। स्थापना दिवस के मौके पर आज सुबह से मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। इस वार्षिकोत्सव की सारी व्यवस्था दुर्गा पूजा समिति गोदरमाना किए गए। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मां भगवती दुर्गा का दर्शन किये। समिति की ओर से महाप्रसाद एवं भव्य आरती का आयोजन किया गया।
बताते चलें की दुर्गा मंदिर की स्थापना 18 मई 2005 को मंदिर की स्थापना की गई थी। तब से हर साल 18 मई को स्थापना दिवस स्थानीय लोग मनाते आ रहे हैं। मंदिर में दुर्गा मां भगवती की मूर्ति स्थानीय समाजसेवी अशोक कुमार ने अपने पिता स्वर्गीय रामनारायण प्रसाद गुप्ता की स्मृति में लगाया है तथा विजय प्रसाद गुप्ता की मंदिर बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में लालजी गुप्ता पंकज गुप्ता धीरेंद्र प्रसाद मंजय गुप्ता कुंदन गुप्ता मित्तल गुप्ता सरवन प्रसाद गुप्ता रोहित गुप्ता सहित दुर्गा पूजा समिति के सभी कार्यकर्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।