कांडी : डायट रेहला में प्रतिनियोजित राजकीय उवि हरिहरपुर के टीजीटी अल्लाउद्दीन के द्वारा अभिलेख में फर्जीवाड़ा किए जाने को लेकर प्लस टू उवि कांडी की एचएम के द्वारा डीईओ गढ़वा से फरियाद की गई है।
एचएम विद्यानी बाखला ने कहा है कि 19 अप्रैल को राजकीय टीम के द्वारा 12वीं आर्ट्स में छात्र संख्या 235 होने को लेकर सेक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया गया था। इसके आलोक में 11वीं व 12वीं में 4 की जगह 8 व 10वीं में 2 की जगह तीन सेक्शन कर दिया गया। इसके तहत पीजीटी नहीं रहने के कारण अमित कुमार विश्वकर्मा वीटी व धर्मेंद्र कुमार वीटी को वर्ग शिक्षक बनाना पड़ा।
अल्लाउद्दीन के द्वारा हरिहरपुर उवि के एचएम के साथ स्कूल के शिक्षकों की बैठक बुलाई गई।
बैठक में लिए गए प्रस्तावों पर कई शिक्षक सहमत व असहमत थे। इसके बाद अल्लाउद्दीन बगल के कस्तूरबा विद्यालय में चले गए।
बैठक के प्रतिवेदन पर शाम में शिक्षकों से बारी बारी हस्ताक्षर कराए। यहां से जाते समय 5.35 बजे एचएम के डेरा पर उनसे हस्ताक्षर कराया गया। एचएम ने प्रतिवेदन का मोबाइल से फोटो लेकर रख लिया। बाद में बिना एचएम विद्यानी बाखला को बताए कई शब्दों को बदल दिया गया। प्रस्तावों में मनमानी छेड़छाड़ की गई। जो अभिलेखीय छेड़छाड़, चारसौबीसी व विश्वासघाती प्रवृत्ति तथा घृणीत, नींदनीय व दंडनीय है।
अमित विश्वकर्मा द्वारा ग्रुप में प्रेषित प्रस्ताव से मोबाइल में रखे प्रस्ताव का मिलान करने पर धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद कतिपय स्वेच्छाचारी शिक्षक खासे उत्साहित हैं।
डीईओ से इस फर्जीवाड़े व स्कूल को अव्यवस्थित करने के प्रयास की जांच व अल्लाउद्दीन का प्रभार दूसरे को देने का आग्रह किया गया है।